Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

डीडीयू नगर पालिका कार्यालय पर चंधासी का प्रदूषित….

डीडीयू नगर पालिका कार्यालय पर चंधासी का प्रदूषित धूल रखकर चढाया माला फूल और गाया गीत तेरा धूल तुझको अर्पण।

 

 

*’पिता’ संस्था ने चंधासी को धूल मुक्त बनाने के लिए किया आंदोलन*

 

*चंधासी में दिया धरना,और लगाया झाड़ू*

 

 

चन्दौली ब्यूरो / डीडीयू नगर की प्रसिद्ध पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स एसोसिएशन *पिता* संस्था ने चंधासी में उड़ती धूल के विरोध में सड़क पर धरना दिया और झाड़ू लगा साफ किया साथ ही उसे नगर पालिका कार्यालय ले जाकर माला फूल चढ़ाकर नगर पालिका को अर्पित किया।

 

गौरतलब है कि चंधासी में वर्षों से धूल का गुबार उठ रहा है कोईदेखने वाला नही यहां तक की शासन-प्रशासन भी इस तरफ गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है। पूर्व विधायक साधना सिंह ने फलाईओवर बनाने के लिए आश्वासन दे नगर जनों को वैचारिक राहत तो दिया लेकिन व्यवहारिक में धूल ,जाम व प्रदूषण की समस्या यथावत बनी रही नये विधायक के रूप में नगर से चुने गए नवनिर्वाचित विधायक रमेश जायसवाल के चुने जाने पर यह आशा हुई की प्रशासनिक पहल से एक सकारात्मक बदलाव होगा परंतु जिलाअधिकारी से वार्ता और चर्चा के बावजूद भी समाधान पर कोई ठोस पहल नहीं होने से जनता में निराशा की बढ़त होने लगी।अधिकारी मंत्री ,विधायक इसी रास्ते से अपनी बंद गाड़ियों से जाते हैं।इसलिए इसे वे गंभीरता पूर्वक नही लेते।

 

परंतु जनता अपने बाइक से ,पैदल इस रास्ते से जब जाती है तो चंधासी की धूल उन्हें बीमार करती है और आसपास के कालोनियों में भी धूल के कारण काफी प्रदूषण रहता है। इसके विरोध में पिता संस्था ने एक बड़ा आंदोलन किया।

 

चन्धासी एक किलोमीटर सड़क योजना जो 6 करोड़ 22 लाख 32 हजार विकास की चन्धासी योजना में लगभग 3 करोड़ के आस पास खर्च होने के बाद भी सफाई की कोई स्थिति कही नहीं दिख रही, आंदोलन के दौरान यह बोलते हुए संरक्षक चंद्र भूषण मिश्रा कौशिक ने कहा हम जिंदा कौमें हैं,चंधासी की इतनी धूल हम बर्दाश्त नहीं कर सकते। माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता अभियान को नगर पालिका बट्टा लगा रहा है ,चंधासी धूल मुक्त हो ,यह हमारा लक्ष्य है और इसे हम किसी भी कीमत पर प्राप्त करके रहेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि चन्धासी एशिया की सबसे बड़ी कोल मंडी है, यहां वर्षों से धूल उड़ रही है जो यहां के लोगों को और आने जाने वाले लोगों को बीमार कर रही है ,प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वच्छ अभियान का नारा दिया था परंतु मुगलसराय के चंधासी में आकर स्वच्छता अभियान दम तोड़ देता है ।

 

दीनदयाल नगर उनके विचार प्रधान लोगों के नाम पर इस शहर का नाम वर्तमान सरकार के द्वारा इसका नामकरण किया गया हैं नाम बदलने व सरकार के अपने लोगों के हवाले यह शहर होने के बाद भी चंधासी में धूल के गुब्बार उड़ रहे है, सफाई तक नहीं हो पा रही है।संस्था की मांग हैं कि चंधासी में एक फ्लाईओवर बनाया जाए । व्यापार को बचाते हुए व्यापारियों व यहा काम करने वाले हजारों मजदूर कर्मचारी इस रास्ते आने जाने वाले लोगों का स्वास्थ्य भी बचाया जाय ।

सत्याग्रह में आये अन्य वक्ताओं ने कहा कि जब तक स्थायी समाधान पर पहल नहीं होता तब तक यहां रोज धूल साफ हो व पानी का छिड़काव हो।

 

इस अवसर पर पब्लिक इंट्रेस्ट थिंकर्स एसोसिएसन पिता संस्था के अध्यक्ष सतनाम सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान नगर के जन जन की मांग हैं जिसको लेकर यह आंदोलन जनता की ओर से हो रहा जनता नें इसके लिए रोड शो कर,काले कपड़े का परिधान पहन पहले ही इस समस्या पर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। लेकिन नगर पालिका के चेयरमैन और ई ओ नगर को विकलांग और भ्रष्ट बना रखे हैं नगर में सरकारी जमीनों पर भी प्राइवेट अधिकार के कार्य कराए जा रहे हैं।जो चंधासी अरबों का राजस्व देता है, पर वहां पर सफाई नाम की कोई चीज नहीं है, धूल का गुबार उठ रहा है , इसका जल्द स्थाई समाधान ढूंढा जाए ,नहीं तो हम किसी भी कीमत पर इस धुल को साफ करवाएंगे और बड़ा आंदोलन जारी रहेगा।

 

इस अवसर पर सतनाम सिंह, राजेश गुप्ता जी, कुलविंदर सिंह, प्रवीर यादवेंदु,अमित महलका,श्वेता सिद्धिदात्री,महेश नारायण,विकाश खरवार,गोपाल जी,राजेश अग्रहरी,रीना,ऊषा यादव,तथागत अधिकारी, बिजेन्दर जी,रोहित सचदेवा, मुन्ना दादा,मोहन चाचा,शमीम, सैफ,विजय गुप्ता,दिनेश शर्मा, प्रकाश चौरसिया ईत्यादि उपस्थित रहे।

 

सत्याग्रह का समापन राजेश कुमार गुप्ता जी के नेर्तित्व में नगर पालिका कार्यालय के आगे चन्धासी की धूल सौप “तेरा तुझको अर्पण के समुह गीत प्रस्तुत कर डीडीयू नगर पालिका के मुर्देपन को सामुहिक श्रद्धांजलि देकर आज के इस आंदोलन को विराम दिया गया।

 

चन्दौली से संजय शर्मा की रिपोर्ट।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir