ब्रेकिंग न्यूज़ फिरोजाबाद
फिरोजाबाद पुलिस का सराहनीय कार्य
उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में अपराधियों पर लगातार कार्यवाही जारी,दौराने पुलिस मुठभेड़ शातिर बदमाश अनुराग उर्फ अन्नू के पैर में लगी गोली ।*थाना उत्तर एवं एसओजी पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 शातिर अपराधी अनुराग उर्फ अन्नू को किया गिरफ्तार कब्जे से 01 पिस्टल 32 बोर मय जिन्दा व खोका कारतूस , लूट में प्रयुक्त 01 पल्सर मोटरसाइकिल, कुछ आभूषण व चाबी आदि बरामद *शातिर अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 13-04-22 को थाना उत्तर क्षेत्रान्तर्गत सुनार को गोली मारकर लूट की घटना कारित की गयी थी अभियुक्त पर करीब एक दर्जन अभियोग हैं पंजीकृत ।बीती रात आज दिनांक मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि महेश सर्राफ के साथ दिनांक 13.04.2022 को जिन अपराधियों ने गोली मारकर लूट की घटना कारित की थी, उनमें से एक अपराधी घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर के साथ टुंडला बेंदी की पुलिया की तरफ से टापा खुर्द की तरफ आने वाला है। सूचना पर उत्तर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे एवम एसओजी टीम, थाना अध्यक्ष रामगढ़ हरवेंद्र मिश्रा की टीम को साथ लेकर बेदी की पुलिया के पास घेराबंदी की तो बदमाश ने हम पुलिस वालों को देख कर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। सूचना की घटना पर पहुंचे एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र एवं सीओ सिटी हरिमोहन ने जानकारी देते हुए बताया किअभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आत्मरक्षार्थ पुलिस वालों ने भी फायरिंग की जिसमें बदमाश घायल हो गया घायल बदमाश को नजदीक आकर देखा तो उसके बाएं पैर में चोट खून आलूदा मौजूद है तथा एक पिस्टल 32 बोर उसके पास से बरामद हुई तथा एक अदद मोटरसाइकिल पल्सर बरामद हुई अभियुक्त ने पूछताछ अपना नाम अनुराग उर्फ अन्नू पुत्र देवप्रकाश निवासी महावीर नगर थाना दक्षिण बताया तथा उसके द्वारा अपने साथी आशीष पुत्र सतीश जाटव निवासी बरामई थाना मटसेना , आदेश पुत्र गजेंद्र निवासी टुंडली थाना टुंडला , जयप्रताप उर्फ सीमू पुत्र विजय सिंह निवासी कपावली थाना नारखी के साथ मिलकर सुनार के साथ लूट की घटना कारित करने के सम्बन्ध में बताया।





