Saturday, April 18, 2026

आराजी लाइन ब्लॉक पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

आराजी लाइन ब्लॉक पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

रोहनिया-आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्य विकास अधिकारी के आदेश अनुसार बुधवार को मिशन शक्ति के दौरान आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल ने मिशन शक्ति,घरेलू हिंसा अधिनियम और अन्य कानूनों के के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय संविधान में महिलाओं को बराबरी का दर्जा होने से देश तेजी से समाज विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।
कार्यक्रम का संचालन एडीओ समाज कल्याण प्रमोद कुमार ने की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ अरुण कुमार,प्रणय सिंह, लाल बहादुर सिंह, सुहानी उपाध्याय, कोमल भारती, पल्लवी,शबाना इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir