प्रोजेक्ट मैनेजर के अभद्रता से वर्करों से किया हंगामा।
सोनभद्र(विनोद मिश्रा)
एनसीएल बीना प्रोजेक्ट में ओ बी कंपनी काम कर रही बीजीआर एंड डेको के प्रोजेक्ट मैनेजर नाइट शिफ्ट मे पेट्रोलिंग के समय नशे की हालत में वर्करों के साथ अभद्र व्यवहार किया | जिससे वर्करों ने कंपनी का काम ठप किया
प्राप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओबी कंपनी बीजीआर एंड डेको के प्रोजेक्ट मैनेजर कार्तिक रेडी ने नाइट शिफ्ट मे टी टाइम रात लगभग 3 बजे नॉर्थ साइड पर पेट्रोलिंग में गए तो आईसर ड्राइवर गाड़ी खड़ा कर चाय लेने गए ड्राइवर को बुलाया और गाली गलौज के साथ मारकर बोला कहीं पर गाड़ी खड़ा कर कर चाय पीने लगते हो इसी तरह ग्रेडर ऑपरेटर और लोडर ऑपरेटर के साथ भी अभद्र व्यवहार के साथ साथ आई कार्ड छीन कर रख लिया | आईसर ड्राइवर एवं अन्य लोग जिसे प्रताड़ित किया गया था फर्स्ट शिफ्ट मैं काम करने आए लोगों को जानकारी दिया तो वर्करों ने काम रोक दिया घंटो बाद किसी तरह वर्करों को समझा-बुझाकर काम पर भेजा गया | काम कर रहे वर्करों का आरोप है कि इसके पहले भी इस तरह का अनेक बार अभद्र व्यवहार किया जा चुका है | प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा कोयला खदान में ऐसा किया गया है तो इसकी जांच होनी चाहिए और गलत लोगों पर कार्रवाई भी होना चाहिए |




