Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

लेखपाल संघ के चुनाव में निर्विरोध चुने गए सभी पदाधिकारी

लेखपाल संघ के चुनाव में निर्विरोध चुने गए सभी पदाधिकारी

रोहनिया-राजातालाब तहसील सभागार में लेखपाल संघ का चुनाव हुआ जिसके दौरान सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये। जिसमें निर्विरोध राजातालाब तहसील इकाई लेखपाल संघ का जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज कुमार सोनकर, जितेंद्र बहादुर सिंह और कनिष्ठ उपमंत्री पीयूष पांडेय की देखरेख में लेखपाल संघ शाखा राजातालाब का चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर संजय कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार आर्य, मंत्री राजेश मौर्य, उपमंत्री मनु उपाध्याय, कोषाध्यक्ष लियानंद मंडल व लेखा परीक्षक पद पर नित्यानंद सिंह को निर्विरोध चुना गया। लेखपालों ने पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। चुनाव प्रभारी ने पदाधिकारियों को पद व कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलायी।
इस दौरान उत्तर प्रदेश के लेखपाल संघ के पदाधिकारी वह वाराणसी जिला लेखपाल संघ के पदाधिकारी व तहसील इकाई राजातालाब के लेखपाल संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir