Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

लखनऊ में 5 स्टंटबाज पहुंचे सलाखों के पीछे:खतरनाक करतब से दूसरों की जान

लखनऊ में 5 स्टंटबाज पहुंचे सलाखों के पीछे:खतरनाक करतब से दूसरों की जान जोखिम में डालते थे सीसीटीवी से पहचान कर घर से उठा लाई पुलिस:- लखनऊ पुलिस ने सोमवार को राहगीरों के लिए मुसीबत बने पांच स्टंटबाजों को गिरफ्तार किया है। ये रोजाना सुबह-शाम महंगी बाइक से लोहिया पथ और आसपास की सड़कों पर हैरतअंगेज करतब दिखाने के शौकीन थे। इनकी इस खतरनाक हरकत की वजह से राहगीरों की जान मुसीबत में पड़ जाती थी।डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि लोहिया पथ पर रविवार सुबह बाइक और स्कूटी से खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे लड़कों की जानकारी मिली थी। ये लोग लोहिया पथ से 1090 चौराहे तक कभी तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते अचानक ब्रेक लगा दे रहे थे, तो कभी अगला टायर उठा कर गाड़ी चलाते थे। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी।
कुछ लोगों की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो इनकी हरकत दिखी। बाइक नम्बर के आधार पर हजरतगंज पुलिस ने इन्हें ढूंढ निकाला। सोमवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर 12 बाइक-स्कूटी बरामद कर ली गई। आरोपियों में चार की उम्र 19 वर्ष से 21 साल के बीच है, जबकि एक की उम्र 54 साल है।इंस्पेक्टर हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक पकड़े गये लोगों में मछली मोहाल, कैसरबाग निवासी सलमान, फैजान, बनारसी टोला, अलीगंज निवासी मो. नसीम खां, घसियारी मंडी निवासी मो. तौफीक व वजीरबाग निवासी मो. सादिक हैं। ये लोग इतने खतरनाक ढंग से स्टंट कर रहे थे कि राहगीरों को दिक्कत हो रही थी। कई लोग इनकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे। इनके खौफ से बुजुर्गों ने सुबह शाम टहलना बन्द कर दिया था। इनके बारे में स्थानीय लोगों ने शिकायत की। ये लोग काफी समय से यहां स्टंट कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि ये लोग अक्सर सुबह फर्राटा भरते हुये स्टंट करते हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनकी पहचान होते ही आरटीओ से बाइक मालिकों का पता किया गया। फिर पुलिस ने इनके यहां दबिश देकर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके घरों से मिले 12 वाहनों को सीज कर दिया गया है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir