Thursday, February 26, 2026

भूमिगत बिजली केबल में करेंट आने से बेजुबान जानवर की मौत

भूमिगत बिजली केबल में करेंट आने से बेजुबान जानवर की मौत

वाराणसी। कैंट वार्ड नंबर 6 सरसौली (भारत हॉस्पिटल वाली गली) में भूमिगत बिजली केबल में करंट आने से बेजुबान जानवर कुत्ते की कुछ देर में ही मौत।

हो सकता है कल को कोई भी बड़ा हादसा। किसी भी इंसान बच्चे, बड़ों को भी लग सकता है बिजली का करेंट।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जिस जगह पर कुत्ते की मौत हुई है वहा से भूमिगत बिजली का तार गया हुआ है और जिस जगह पर बिजली केबल लाइन गुजर रहा है अक्सर वहां पर भूमि गर्म हो जाती है। बरसात के दिनों में एक दो बार झनझनाहट के साथ करंट भी लगने का अंदेशा कुछ लोगों ने व्यक्त किया है। लेकिन क्षेत्रीय लोगो ने गम्भीरता से उसे नहीं लिया अगर उस समय ही इस समस्या का निराकरण किया गया होता तो इस बेजुबान जानवर की मौत नहीं होती।

अगर इस भूमिगत बिजली केबल में करेंट उतरने की समस्या का समाधान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो कल को कोई भी बड़ी अनहोनी होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir