Saturday, April 18, 2026

घर का ताला तोड़कर चोरो ने नकदी सहित आभूषण पर किया हाथ साफ

घर का ताला तोड़कर चोरो ने नकदी सहित आभूषण पर किया हाथ साफ,दो को पुलिस ने लिया हिरासत मे जाँच पड़ताल शुरू

रोहनिया/-राजातालाब थाना क्षेत्र के रानी बाजार में बीती रात शिवकुमारी देवी के घर का ताला तोड़कर चोरो ने आलमारी में रखे नकदी के साथ साथ आभूषण पर हाथ साफ कर दिया,वैवाहिक कार्यक्रम से वापस आने पर परिवार को हुई जानकारी मचा हड़कम्प।घटना की सूचना लगते ही राजातालाब पुलिस पहुँच जाँच पड़ताल में जुटी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिवकुमारी देवी पत्नी रामचंद्र जायसवाल का परिवार वैवाहिक कार्यक्रम में राजातालाब ओवरब्रिज के समीप आया हुआ था घर के पीछे से घुसे चोरो ने दरवाजा का ताला तोड़कर कमरे में रखे आलमारी को तोड़ते हुए उसमे रखे एक लाख नकद सहित लगभग दो लाख के आभूषण को समेट ले गए।

घटना की जानकारी परिवार को तब हुई जव वैवाहिक कार्यक्रम से रात करीब बारह बजे वह घर पहुँचे घर का ताला टूटा और आलमारी खुला सामान फैला देख सब सन्न रहे गए घटना की जानकारी तत्काल राजातालाब पुलिस व ग्राम प्रधान को दिया गया।सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष राजातालाब राम आशीष व ग्राम प्रधान रानी बाजार अनिल कुमार मोदनवाल ने परिवार से घटना के बाबत जानकारी ली।पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।वही इस बाबत थानाध्यक्ष राजातालाब राम आशीष का कहना रहा कि उपरोक्त घटना के मद्देनजर तीन टीम गठित कर स्वयं गलियों में अब गस्त करते हुए घटनाओं का अनावरण जल्द ही किया जायेगा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir