Sunday, April 19, 2026

आरपीएफ डीडीयू का सराहनीय प्रयास खोए हुऐ रोहित को खोज निकाला।

आरपीएफ डीडीयू का सराहनीय प्रयास खोए हुऐ रोहित को खोज निकाला।

डीडीयू जं. से 21अप्रैल को मंदबुद्धि रोहित 13वर्षीय कही गायब हो गया था।

 

 

 

 

चन्दौली ब्यूरो/ डीडीयू नगर,प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 24.04.2022 को समय करीब 9.30 बजे मोबाइल नंबर 9304078438 से एक महिला (सुनीता देवी पत्नी सुरेश चौहान निवासी- कियाखाट थाना- रफीगंज जिला-औरंगाबाद, बिहार द्वारा वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा को फोन कर बताई कि दिनांक 21.04.2022 को वह अपने परिवार के साथ चुनार से डीडीयू स्टेशन आई थी। तथा डीडीयू स्टेशन से ट्रेन से रफीगंज जाने वाली थी। इसी क्रम में डीडीयू स्टेशन से इसका एक बच्चा रोहित चौहान उम्र 13 वर्ष जो थोड़ा मंदबुद्धि का था कहीं गुम हो गया। महिला व इनके परिजन द्वारा गुम हुए उक्त बच्चे की काफी खोजबीन किया गया परंतु बच्चे का पता नही चल सका। तब वह मदद के आस में महोदय के नंबर पर फोन कर मदद की गुहार लगाई। महिला के बताए अनुसार पहले डीडीयू स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा सीसीटीवी को चेक करने पर पाया गया कि दिनांक 21.04.22 को ही गाड़ी संख्या-14224 (बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस) जो प्लेटफार्म संख्या 2 पर खड़ी थी में उक्त बच्चा चढ़ता हुआ दिखाई दिया तथा उसके बाद उक्त गाड़ी अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गई है। इस फुटेज को मिसिंग बच्चे के माँ व पिता जी को दिखाया गया।

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त द्वारा उक्त मिसिंग बच्चा की तलाश हेतु IPF/DDU व IPF/SSM की एक संयुक्त टीम बनाकर गाड़ी संख्या 14224 (बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस) के रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों जहां उक्त गाड़ी का ठहराव है, वहाँ पता करने व जहां-जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं वहां चेक कर बच्चे की तलाश किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। अतः रास्ते में पड़ने वाले स्टेशन जहां सीसीटीवी लगे हुए हैं को चेक कराया गया तथा साथ ही दानापुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त से भी समन्वय स्थापित कर ट्रेन के गंतव्य स्टेशन राजगीर में भी सीसीटीवी को चेक करवाने का आग्रह किया गया।

इसी क्रम में दिनांक 24.04.22 को उक्त महिला व उसके परिवार के लोग जो बच्चे की तलाश कर रहे थे को सासाराम बुलाकर सीसीटीवी को दिखाया जा रहा था कि श्रीमान द्वारा बताया गया कि उक्त मिसिंग बच्चा राजगीर के सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है।

सासाराम में सीसीटीवी देख रहे मिसिंग बच्चे के माँ व पिता जी को को इसके बावत तुरंत बताया गया।जहां उनके द्वारा तुरंत राजगीर जाने की बात करने पर उनको सासाराम में उपलब्ध प्रथम ट्रेन लालकुआं एक्सप्रेस में सुरक्षित बैठाकर गया के लिए भेजा गया तथा आगे दूसरे ट्रैन से राजगीर पहुंचने के लिए बताया गया।

उक्त मिसिंग बच्चा राजगीर स्टेशन के सीसीटीवी में दिखाई देने के बाद वह ऑटो स्टैंड की तरफ जाता हुआ दिखाई देता है,उसके बाद वह सीसीटीवी के जद से दूर हो जाता है,अतः बच्चे की खोजबीन हेतु आरपीएफ राजगीर तथा राजगीर पुलिस थाने से संपर्क कर ऑटो चालक, स्थानीय थानों आदि से समन्वय कर बच्चे का विवरण सर्व संबंधित को उपलब्ध कराते हुए बच्चे के बारे में पता होने पर आरपीएफ को सूचित करने हेतु आग्रह किया गया।

इस संबंध में आशीष मिश्रा द्वारा नालंदा पुलिस के वरीय अधिकारी से भी संपर्क किया गया।

दिनांक 26.04.2022 को समय करीब 07.45 स्थानीय पुलिस थाना नारदीगंज द्वारा सूचित किया गया है कि उक्त मिसिंग बच्चा रोहित कुमार बरामद हो गया है तथा नारदीगंज थाने में रखा गया है।

सूचना प्राप्ति उपरांत अविलंब इस सूचना से बच्चे की मां सुनीता देवी को मोबाइल नंबर 9304078438 बताया गया कि बच्चा नारदीगंज थाना जो कि राजगीर के नजदीक है वहां पाया गया है।

सूचना प्राप्त होते ही IPF/बख्तियारपुर दानापुर मंडल को बताया गया कि बच्चे के माँ-पिता जी नारदीगंज थाना पहुंच रहे हैं, अतः आग्रह किया गया कि किसी बल सदस्य को नारदीगंज थाना भेज कर मिसिंग बच्चे के मां व अन्य परिवार जनों को वहां आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।

मिसिंग बच्चे के मां पिता व अन्य परिजन को सहयोग कर नारदीगंज थाना पहुंचाया गया जहां नारदीगंज थाना द्वारा आवश्यक जांच पड़ताल के बाद मिसिंग बच्चा रोहित कुमार उम्र 13 वर्ष को उसके परिजन को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया।

अपने खोये हुए बच्चे को पाकर उसके परिजन अति प्रसन्न हुए एवम आरपीएफ डीडीयू व दानापुर की टीम को किये गए प्रयास के लिए धन्यबाद भी दिये।

रेलवे सुरक्षा बल रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के साथ साथ जिस तरह से पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल और दानापुर मंडल के संयुक्त प्रयास से एक बिलखती मा की फरियाद पर उसके बच्चे को ढूढने का प्रयास किया गया है जो अतुलनीय है।

 

आरपीएफ की इस सराहनीय प्रयास से पूरे डीडीयू मंडल के साथ साथ जनपद चन्दौली में भी चर्चा हो रही है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir