Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

मछली मारने गए तूफान में गायब व्यक्ति का उतराया हुआ मिला शव।

मछली मारने गए तूफान में गायब व्यक्ति का उतराया हुआ मिला शव।
सोनभद्र(विनोद मिश्रा)

बीना चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोहरौलिया के सुदामा भारती पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ उम्र 56 वर्ष दिन बुधवार को मछली मारने गए थे कि सायं 4 बजे अचानक आए आंधी तूफान मे गायब हो गए | चौकी इंचार्ज गोताखोरों द्वारा काफी खोजबीन कराने के बाद भी नहीं मिला, दूसरे दिन उनका शव उतराया मिला |

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोरौलिया के रहने वाले सुदामा भारती पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ उम्र 56 वर्ष मछली मारने हेतु सरदार बल्लभ भाई पंत रिहंद डैम में सायं 3 बजे अन्य लोगों के साथ मछली मारने गए थे कि शाम 4 बजे अचानक आंधी तूफान आने के कारण अंधेरा छा गया अन्य लोग जल्दी से बाहर निकल गए परंतु यह डैम में अंदर होने के कारण जल्दी वह बाहर नहीं निकल पाया | लोगो का कहना है आंख की रोशनी कम होने के कारण दिशा भ्रमित होकर संभवत वह विपरीत दिशा, अर्थात डैम की गहराई में और तूफान की दिशा में ही जाने लगे और आंधी तूफान का सामना नहीं कर पाए | डस्ट से युक्त अंधेरा हटा तो अन्य लोग उन्हें खोजने में लग गया | काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिले इसकी सूचना तत्काल चौकी इंचार्ज बीना को दी गई, चौकी इंचार्ज गोताखोरों के माध्यम से काफी खोजबीन किए रात और अंधेरा होने के कारण हार थक्कर सभी अपने घर को चलेगा | दूसरे दिन सुबह उनके घर वाले घटनास्थल पर गए तो पहले से ही उनका शव किनारा ले लिया था देखते ही देखते लोग पहचान लिए और इसकी सूचना तत्काल चौकी इंचार्ज बीना को दिया गया चौकी इंचार्ज पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए |

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir