भ्रष्टाचार में लिप्त खनन विभाग के खिलाफ योगी सरकार का फिर चला बुलडोजर

खनिज विभाग की मिली भगत से प्रतिदिन लाखों का चूना लगता है सरकार को,

भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय द्वारा खनन विभाग सोनभद्र में काफी समय से तैनात कमला शंकर उपाध्याय-खनिज लिपिक व कुंदन कुमार-खनिज मोहर्रिर को खनिज बैरियर से अवैध ओवरलोड परिवहन को पास कराए जाने से लाखों रुपये प्रतिदिन की अवैध वसूली करने व वसूली कराकर सक्रिय दलालों के साथ बिना एमएम 11 प्रपत्र के ओवरलोड वाहनों को छोड़ने का खेल बहुत काफी समय पूर्व से चला आ रहा है। इस खेल में विभाग के बड़े अधिकारी भी शामिल रहते हैं। परंतु इस खेल में केवल मोटर मालिकों को ही शिकार बनाया जाता है। जो अब तक शासन व प्रशासन द्वारा विभाग की कमियों को छुपा कर कोइ कार्यवाही नहीं की जाती थी। जिस पर आज पहली बार योगी सरकार ने इस भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के साथ ही मुख्यालय लखनऊ अटैच कर दिया गया है।
सूत्रों की माने तो इस कार्य में संलिप्त दर्जनों से अधिक लोग इस गोरखधंधे में संलिप्त हैं। जिनके ऊपर जांच के बाद कुछ बड़े सक्रिय दलालों पर भी कार्यवाही होने की आशंका बन गई है।
Up18 News report by Anand Prakash Tiwari.




