सांई मुर्ति की हुई स्थापना
घोरावल- राम अनुज धर द्विवेदी
घोरावल तहसील क्षेत्र के नौंगवां नंदलाल गांव में वृहस्पतिवार को सांई मुर्ति स्थापित किया गया। बताते चलें कि श्री साईं श्रद्धा मंदिर में आज सुबह से ही आचार्य द्वारा सविधि मुर्ति लेकर गांव की परिक्रमा यजमान संतोष कुमार मौर्य सपत्नीक ग्रामीणों के साथ परिक्रमा किया गया। उसके बाद मुर्ति पूजन कर पाठ किया गया। उसके बाद मुर्ति स्थापित कर विधि विधान से पूजन कर आरती हवन आदि कार्यक्रम हुआ। तदोपरांत अखंड रामायण पाठ शुरू किया गया। साथ ही भक्त गणों हेतु भण्डारे का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मालती देवी नन्दनी मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Up18news se chandramohan Shukla ki report