Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

छः दिवसीय ट्रापिकल पैराडाइज समर कैंप का शुभारंभ।

छः दिवसीय ट्राँपिकल पैराडाइज समर कैंप का शुभारंभ”

 

 

 

चन्दौली ब्यूरो/दुल्हीपुर,सेठ एम.आर.जैपुरिया स्कूल्स में समर कैंप का भव्य शुभारंभ कर एक बार पुनः समस्त पूर्वांचल के बच्चों के आकर्षण का केंद्र बना,कारण सर्व विदित है, की यह विद्यालय छः दिन के इस कैंप के माध्यम से बच्चों के सपनों को पंख देता है | आनंदमयी पलों के साथ बच्चों को यहाँ खुला मंच मिलता है|

उक्त अवसर पर विद्यालय के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी वृंद द्वारा माँ शारदा एवं तुलसी वेदी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर समर कैंप का विधिवत शुभारंभ किया गया | प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को आकर्षण संगीत के धुन पर एनर्जाइजर स्टेप सीखा कर दिन का आरंभ रोहित रावत जी ने कराया |

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने सभा को संबोधित करते हुए, कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वंगिण विकास हेतु हमेशा ही तत्पर रहता है , और यही कारण है कि हमारा विद्यालय प्रत्येक वर्ष समस्त पूर्वांचल सहित चंदौली जिला के बच्चों को भी प्रशिक्षण हेतु खुला अवसर प्रदान करता है |

इस कैंप में प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आकर्षण के कई केंद्र है जिसमे मुख्य है एडवेंचर कैंप जिसमें बच्चों की प्रतीक्षारत पंक्ति लगातार अपनी बारी का इंतजार करती हुई दिख रही हैं | बच्चों के इस उत्साह के सम्मुख मानो स्वयं भगवान भास्कर भी अपने तेज को मदि्धम कर घुटने टेकने को तैयार हो गये हैं | एडवेंचर कैंप में बच्चे कहीं “टायर क्राँसिंग” का प्रशिक्षण ले रहे हैं तो कही “टनल क्राँसिंग” का प्रशिक्षण लेकर स्वयं के व्यक्तित्व को निखारने में जुटे है | जिससे ये बच्चे विपरीत परिस्थितियों में भी सरलता से स्वयं की व दूसरों की सुरक्षा कर सकें |

आज के व्यस्ततम दिनचर्या को देखते हुए सभी अपने बच्चों को हर क्षेत्र में स्ववलंबी बनाने हेतु आतुर रहते हैं इसी कारण समर कैंप बच्चों के लिए नॉन फायर कुकिंग एक्टिविटी का भी आयोजन किया है जिसमे बच्चों को सुरक्षित ढंग से त्वरित तैयार किये जाने वाले भोज्य पदार्थों की जानकारी दी जा रही है इस हुनर को सीख कर बच्चे स्वत: किसी भी परिस्थियों में कुछ न कुछ बनाकर अपनी क्षुधा शांत कर सकते है

समर कैंप की एक और एक्टिविटी ऐसी है जिसमें बच्चों का रुझान सबसे ज्यादा दिखा | वो एक्टिविटी है स्केटिंग I बच्चे रोलर स्केटिंग के माध्यम से अपनी कलाबाजी से सभी को स्वत: ही आकर्षित करते से प्रतित हो रहे थे I

 

उक्त अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विद्यालय के चेयरमेंन श्री दीपक बजाज जी,प्रबंध निदेशक श्री मनोज बजाज जी, निदेशक श्री श्यामसुंदर बजाज जी, निदेशिका श्रीमती मंजु बुधिया जी, प्रधानाचार्य श्री आशीष सक्सेना जी, उप प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका मुखर्जी जी, प्रशिक्षण दे रहे शिक्षकवृंद एवं बच्चों की गरिमामयी उपस्थि ति रही I

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir