Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर यातायात नियमों के सम्बंध में किया गया जागरुक

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर यातायात नियमों के सम्बंध में किया गया जागरुक

सोनभद्र

शुक्रवार को सर्किट हाउस में श्री काशी विश्वनाथ धाम नव्य परिसर लोकार्पण उत्सव के दौरान आयोजित विद्यालयी प्रतियोगिता व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के सम्मान समारोह का शुभारम्भ पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक प्रसाद सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अमितपाल शर्मा द्वारा किया गया । इस दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र/छात्राओं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों जैसे पढ़ाई, खेलकूद, प्रशिक्षण आदि में बेहतर कार्य किया है। को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृत्ति चिन्ह देकर सम्मानित कर उनका हौसला आफजाई किया गया । इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा बच्चों को अपने रुचि के अनुसार सम्बंधित क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया । इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा बच्चों को यातायात नियमों के सम्बंध में जानकारी देते हुए उन्हें यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इस सम्बंध में जानकारी देने हेतु प्रेरित किया गया । इस दौरान छात्र-छात्राओं से अपील की गयी कि वे अपने परिजनों एवं अन्य लोगों से भी इस सम्बंध में वार्ता करें तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीटबेल्ट के प्रयोग, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलाये जाने, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन न चलाने, स्टण्ट बाइकिंग से बचने, काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने हेतु प्रेरित करें । इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अमितपाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण तथा विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Up18 NEWS report by Chandra Mohan Shukla

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir