शाहगंज पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्त के विरुद्ध 14(1) के तहत की गई कार्यवाही

कार्यवाही में अभियुक्त की लगभग 2800000/ रुपये की अचल सम्पत्ति की गयी कुर्क

रावर्ट्सगंज (सोनभद्र)
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना शाहगंज पुलिस द्वारा थाना करमा पर पंजीकृत मु.अ.सं- 153/2021 धारा- 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सहवान अंसारी पुत्र जोखू अहमद, निवासी ग्राम महुआरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र सोनभद्र के विरुद्ध 14(1) की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपराध कर अवैध धन से अर्जित की गयी ग्राम महुआरी स्थित भूमि कीमती लगभग ₹20,00000/- (बीस लाख रूपये) तथा एक मकान कीमती लगभग ₹800000/- (आठ लाख रुपये) की जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में तहसीलदार रॉबर्ट्सगंज व क्षेत्रिय लेखपाल की मौजूदगी में उपरोक्त अचल सम्पत्ति (भूमि/मकान) कुल कीमत लगभग 2800000/- (अठ्ठाईस लाख रुपये) की की संपत्ति नियमानुसार जब्त किया गया।
Up18 NEWS report by Anand Prakash Tiwari





