Saturday, April 18, 2026

रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तों के विरूद्ध पैरवी के फलस्वरुप मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा-

रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तों के विरूद्ध पैरवी के फलस्वरुप मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा-

रावर्ट्सगंज (सोनभद्र)

  रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 323/2011/धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त *विजय कुमार केशरी पुत्र रमाशंकर निवासी न्यू कॉलोनी, रॉबर्ट्सगंज, के विरुद्ध निरन्तर किये गये पैरवी के फलस्वरुप सोमवार को माननीय एएसजे/एफटीसी/एनडीपीएस एक्ट न्यायालय सोनभद्र द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 03 माह 01 दिवस के सश्रम कारावास एवं 05 हजार रुपये के अर्थदण्ड तथा अर्थदण्ड न अदा करने पर 03 माह के अतिरिक्त साधारण कारावास से दण्डित किया गया ।

02. चोपन पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त के विरूद्ध पैरवी के फलस्वरुप मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा-

चोपन पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 941/2008 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त रमेश पुत्र रामदुलारे, निवासी मुनारी, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी, हाल-पता झोपड़पट्टी सेक्टर नम्बर-सी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र* के विरुद्ध निरन्तर किये गये सराहनीय प्रयास/पैरवी के फलस्वरुप सोमवार को माननीय एएसजे/एफटीसी/एनडीपीएस एक्ट न्यायालय सोनभद्र द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 03 माह 15 दिवस के सश्रम कारावास एवं 07 हजार रुपये के अर्थदण्ड तथा अर्थदण्ड न अदा करने पर 05 माह के अतिरिक्त साधारण कारावास से दण्डित किया गया ।

03. वहीं चोपन पुलिस द्वारा ही एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त के विरूद्ध पैरवी के फलस्वरुप मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा-

वही चोपन पुलिस द्वारा वर्ष 2021 में एनडीपीएस एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त बबलू कनौजिया पुत्र जगनारायण निवासी भभाईच, थाना चोपन, के विरुद्ध निरन्तर किये गये पैरवी के फलस्वरुप आज सोमवार को ही माननीय एएसजे/एफटीसी/एनडीपीएस एक्ट न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 06 माह का सश्रम कारावास एवं 03 हजार रुपये के अर्थदण्ड तथा अर्थदण्ड अदा न करने पर 03 माह के अतिरिक्त साधारण कारावास से दण्डित किया गया ।

*✍️✍️Up18 NEWS report by Anand Prakash Tiwari*

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir