संधिक्त परिस्थितियों में खलिहान में लगी आग।
सोनभद्र(विनोद मिश्रा)
स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम चांडी में लगी संदिग्ध परिस्थितियों भीषण आग।पुआल ,भूषा जल कर हुआ खाक ग्रामीणों के सहयोग से कुछ हद तक पाया गया काबू।
जानकारी के अनुसार राजमणि तिवारी निवासी चाड़ी के खलिहान में रखे भूसा व पुआल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से पांच बीघा का पुआल व भूसा जल कर खाक हो गया।राजमणी त्रिपाठी के पुत्र रविकांत तिवारी ने बताया कि मैं अपने विद्यालय डीग्री कॉलेज में कपि सील पैक करा रहा था तभी ग्राम प्रधान विकास सिंह का फोन आया कि आप के खलिहान में आग लग गई है ।मैं आनन फानन में खेत पर पहुँचा तो आग का विकराल रूप देख दंग रह गया।ग्रामीणों के सहयोग से कुछ हद तक आग को बुझाने का प्रयास किया गया परंतु आग के आगोश ने सब तहस नहस कर दिया।फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई परंतु अभी तक मौके पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचा है।भुक्तभोगी द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल व एडीएम घोरावल को भी सूचना दे दी गई है।समाचार लिखे जाने तक मौके पर थान के सिपाही व एस आई पहुंच कर तहकीकात कर रहे हैं परंतु जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुँचे हैं।रविकांत ने कहा कि अब हम पशुओं को चारा कहा से लायेंगे।हमारे पशु कैसे जिन्दा रहेंगे समझ से परे है।भुक्तभोगी ने मुवावजे की मांग की है।





