Saturday, April 18, 2026

बाउंड्री से टकरा कर अनियंत्रित बोलोरो पलटी दर्जनभर लोग घायल

बाउंड्री से टकरा कर अनियंत्रित बोलोरो पलटी दर्जनभर लोग घायल

सोनभद्र(विनोद मिश्रा)
बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिरसोती में रविवार की दोपहर में बैढ़न तरफ से आ रही एक बोलेरो ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाउंड्री वाल से जा टकराई जिसमें दर्जनभर लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर नौगढ़ मध्य प्रदेश से बीजपुर थाना क्षेत्र के शांतिनगर आ रही रही बोलेरो सिरसोती में ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाउन्ड्री से जा टकराई जिसमे अमित पांडे पुत्र संजय पांडे उम्र 21वर्ष, गीता पुत्री भाई लाल उम्र 47वर्ष,राजकुमारी 45,गीता पाल पत्नी रवि पाल 23, जानवी पुत्री मनोज कुमार उम्र 4 वर्ष,आरती पाल पुत्री राम सागर 14, आयुष पुत्र रवि पाल 3, सोनम पाल पत्नी सुनील पाल 23, रामरति पत्नी राममणि 45, रीतू पाल पुत्री राम गोविंद पाल 21, रामपति पत्नी राम लल्लू 45, व दुर्गावती पाल पुत्री शंकरानन्द 21 वर्ष बुरी तरह से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने घायलों को एनटीपीसी रिहन्द के धन्वन्तरि चिकित्सालय में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक इलाज चल रहा था। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नही पहुँची थी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir