विशाल सेठ बनें पत्रकार एकता संघ के नए प्रदेश मंत्री
पत्रकार एकता संघ के संस्थापक आदरणीय श्री जुनैद सानी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री के डी सिंह जी के निर्देश पर तथा प्रदेश अध्यक्ष मयंक सैनी जी की संस्तुति पर संगठन के प्रति निष्ठा और लगन समर्पण और सक्रियता को देखते हुए एन पी टी न्यूज़ के मंडल ब्यूरो चीफ विशाल सेठ को प्रदेश मंत्री के पद पर नवनियुक्त किया गया है। प्रदेश मंत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है। उन्होंने इस बात पर पूर्ण रूप से विश्वास जताया है। कि प्रदेश को और अधिक मजबूती प्रदान कर संगठन को और आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसकी औपचारिकता घोषणा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने करते हुए कहा कि पूर्ण रूप से आप से अपेक्षा की जाती है। की संगठन के उत्तरदायित्व और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निर्वहन करेंगे और इस कारण भी जिम्मेदारी दी जाती है। कि आप पूरी तन्मयता से पत्रकारों के हितों के मुद्दे होने वाले उत्पीड़न, अन्याय, अत्याचार और शोषण के विरुद्ध तथा पत्रकारों के अधिकारों के लिए आगे आकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर संघ के तमाम पदाधिकारियों ने बधाई दी है। प्रदेश मंत्री ने राष्ट्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व के इस फैसले को सर्वमान्य और सर्वोपरि मानकर स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का जो भी निर्णय है। वह हमें स्वीकार है। चाहें हमें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी हम उसका पालन अक्षरष, करेंगे हम अपने आप को संगठन का एक मामूली सा कार्यकर्ता मात्र समझते हैं।हमारा केवल एक ही उद्देश्य है। कि संगठन की मंशा पर खरा उतरना। इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उन्होंने कहा कि हमारा उत्तरदायित्व और जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। इसके लिए चाहें जो भी त्याग और बलिदान करना पड़े हम पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर आने वाली हर आंच सबसे पहले हमारे ऊपर आएगी। उन्होंने ने प्रदेश के हर जिले के पत्रकार बंधुओं के सहयोग की अपेक्षा की है। और सबको साथ लेकर चलने की बात कहीं है। प्रदेश मंत्री ने प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा एवं पत्रकार एकता संघ के समस्त पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए सभी मीडिया भाईयों को धन्यवाद किया ।





