गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त की चल संपत्ति किया गया कुर्क
पिपरी (सोनभद्र)
पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस द्वारा पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-44/2021 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 01 नामजद अभियुक्त अविनाश पुंज पुत्र किशोरी प्रसाद निवासी महामया मंदिर के पास वार्ड नं0-07 थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के विरुद्ध 14(1) की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अर्जित अवैध धन से क्रय की गयी 02 अदद मोटरसाइकिल UP 64 AD 7371 PULSAR तथा UP 64 L 6080 जिनका कुल अनुमानित कीमत 01 लाख 15 हजार रुपये की चल संपत्ति को जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में नियमानुसार कुर्क किया गया ।
Up 18 News report by Anand PrakashTiwari





