न मीटर का झंझट,न रीडिंग का लफड़ा।माल दो, सरकारी बिजली जलाओ ।
सोनबरसा(विनोद मिश्र)
बीजपुर यूपीपीसीएल के रायकालोनी में स्थापित उप केंद्र पर बिभागीय कर्मी आकंठ भ्र्ष्टाचार में डूबे हुए हैं। यहाँ के उपभोक्ताओं के लिए जबरदस्त ऑफर चल रहा है। कर्मियों की मिली भगत से अधिकांश लोग 200 रुपये महीना पर बिजली जला रहे र्है। इसके लिए न मीटर का झंझट नहीं महीने में मीटर रीडिंग का लफड़ा केवल माल दो खूब जलाओ। बताया जाता है कि रायकालोनी उप केंद्र से डोडहर , सिरसोती , नकटू , कोडार , शांतिनगर , रायकालोनी खास सहित दर्जनों टोले और गाँव के झुग्गी झोपड़ी में नाम मात्र के कनेक्शन जारी कर अधिकांश लोगों को दो सौ रुपये महीना पर बिजली के फर्जी कनेक्शन जारी कर धड़ल्ले से मनमानी बिजली खपत कराई जा रही है बदले में लोगो से धन उगाही कर अपनी जेब गर्म किया जा रहा है। बैध उपभोक्ताओं की शिकायत पर गौरकरें तो बिभागीय घाटा पूरा करने के लिए लाइनलाश दिखाया जाता है और मीटर वाले कनेक्शन धारियों से मनमानी और अधिक बिजली बिल वसूला जाता है जिसके कारण लोगों में खासा आक्रोश ब्याप्त है।इसबात अवर अभियंता बिहारी लाल से जब बात की गई तो उन्हों ने भी स्वीकार किया और कहा कि पहले मैं काफी लोगों के यहाँ लगे तार को हटवाया था लेकिन लोग मान नही रहे हैं आज अभियान चला कर अबैध कनेक्शन धारियों पर करवाई की जाएगी।






