विज्ञप्ति
विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर साधना फाउंडेशन एवं लेट्स चेंज दी ऑर्बिट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान एवं प्लेटलेट दान जागरूकता अभियान चलाया गया।
विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष पर साधना फाउंडेशन एवं लेट्स चेंज दी ऑर्बिट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान एवं प्लेटलेट दान जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पड़ाव के डोमरी गांव स्थित लेट्स चेंज दी ऑर्बिट फाउंडेशन के सेंटर में चलाया गया। जहां डोमरी गांव के निवासियों को रक्तदान एवं प्लेटलेट दान के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय गौ सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री विकास राजगुरु जी मौजूद रहे, जिन्होंने संस्था के उद्देश्य एवं लक्ष्य की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में इंसानियत से बड़ा धर्म कोई नहीं और जो काम आप लोगों की संस्थाएं कर रही है, वह अतुलनीय है। साधना फाउंडेशन के संस्थापक सौरभ मौर्या ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले 10 वर्षों से लगातार स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है और अब इस क्षेत्र में लोगों की दिशा और दशा दोनों ही बदलते हुए दिखाई दे रही है। लेट्स चेंज दी ऑर्बिट फाउंडेशन के संस्थापक एवं सचिव शेखर मौर्य जी ने कहा कि उनकी संस्था द्वारा जिस प्रकार डोमरी गांव के बच्चों को मुफ्त शिक्षा एवं महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उसी प्रकार डोमरी गांव से ही स्वैच्छिक रक्तदान एवं प्लेटलेट दान जागरूकता अभियान की शुरुआत आज से कर दी गई है और यह अभियान उनके प्रथम स्वैच्छिक रक्तदान एवं प्लेटलेट दान पर ही आकर खत्म होगी और यह अभियान धीरे धीरे कर अन्य गांव के क्षेत्रों में भी बढ़ाया जाएगा। आखिर में ग्रामीण बच्चों एवं महिलाओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान एवं प्लेटलेट दान का शपथ लिया गया।
कार्यक्रम का संचालन साधना फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक नवीन सिन्हा जी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सेंटर प्रमुख अमन जी ने किया। उक्त कार्यक्रम में विकल्प गोस्वामी, अनुराग सिंह, रॉकी जी सहित गांव के बच्चे एवं महिलाएं मौजूद रही।






