Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

हरियाणा से फ्लिपकार्ट कम्पनी का पार्सल लेकर रांची जा रही कंटेनर रेलिंग तोड़ते हुए कनहर नदी में कूदी, सहचालक की मौत

हरियाणा से फ्लिपकार्ट कम्पनी का पार्सल लेकर रांची जा रही कंटेनर रेलिंग तोड़ते हुए
कनहर नदी में कूदी, सहचालक की मौत
सोनभद्र(विनोद मिश्रा)
विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गाँव में फ्लिपकार्ट की कूरियर कंपनी की कंटेनर वाहन संख्या HR38AA2766
कनहर नदी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में कूद गई जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए वहीं सहचालक राजबहादुर पुत्र महावीर सिंह गोकुलपुर थाना निधौली कला जिला एटा
की मौत हो गयी ,वहीं गंभीर रूप से घायल चालक राजन सिंह पुत्र राजपाल सिंह गढ़नपुर थाना पिलुआ जिला एटा को पुलिस ने सीएचसी दुद्धी में उपचार हेतु भर्ती कराया | प्राथमिक उपचार के बाद जिसे रेफर कर दिया गया है। आपको बता दे कि कंटेनर हरियाणा के फलकनगर से फ्लिपकार्ट कंपनी का कोरियर लादकर राँची जा रहा था कि जैसे ही कनहर नदी पुल पर गाड़ी गुजर रही थी मगर संचालित कोरगी बालू साइट पर बालू लोडिंग के लिए आए ट्रकों की सड़क पर कतार लगी थी, जिससे एनएच मार्ग वनवे था जिससे कंटेनर रेलिंग तोड़ते हुए नदी में कूद गई | और यह बड़ा हादसा बालू साइट पर बालू लोडिंग के लिए आए ट्रकों के एनएच मार्ग पर खड़ा करने से सड़क वनवे हो गया है और यह अप्रिय घटना घट गई। अगर ट्रकों को एनएच से हटके वैकल्पिक व्यवस्था नही की गई तो आगे भी दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir