Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

पशु तस्करी हेतु ले जाये जा रहे 07 अदद गोवंश को पुलिस ने किया बरामद,पशुओं को कराया मुक्त,मौके से 01अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

पशु तस्करी हेतु ले जाये जा
रहे 07 अदद गोवंश को पुलिस ने किया बरामद,पशुओं को कराया मुक्त,मौके से 01अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

रावर्ट्सगंज (सोनभद्र)

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक, के नेतृत्व में जिले में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को को थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कर्मनाशा पुल ग्राम पकरहट के पास से 01 अदद पिकअप वाहन संख्या-BR 45 GA 4442 से तस्करी हेतु ले जाये जा रहे 07 राशि गोवंशों को बरामद कर मुक्त कराया गया । गोवंश को तस्करी के लिये ले जा रहे 01 नफर आरोपी ओमप्रकाश खरवार निवासी ग्राम जमुनी नार, थाना अधौरा, जनपद भभुआ(बिहार) को गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना पन्नूगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 60/2022 धारा-3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शामिल-
1. उ0नि0 आशीष कुमार सिंह, थाना पन्नूगंज,
2. का0 बृजेश कुमार सिंह, थाना पन्नूगंज,
3. का0 फिरोज अहमद, थाना पन्नूगंज,
4. का0 अनुराग वर्मा, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र शामिल रहे।

Up 18 news report by Anand Prakash Tiwari/Chandra Mohan Shukla

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir