Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

विश्व कल्याण हेतु शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

विश्व कल्याण हेतु शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजायमान हो उठा मंदिर परिसर

सोनभद्र। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भीखारी प्रजापति के निर्देशानुसार सोमवार को उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।

इसी क्रम में विंध्याचल मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार ओझा के नेतृत्व में विश्व कल्याण एवं अधिक वर्षा की मंगल कामना हेतु मुर्धवा के राधा कृष्ण मंदिर स्थित शिवालय में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं पंचोपचार पूजन आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।‌ इस अवसर पर मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, विभाग मंत्री राजेश सिंह, पंडित जगत नारायण शुक्ला इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक चंद्रमणि शुक्ला, वीर बहादुर सिंह ,राज वर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पाठक , प्रेम रावत आदि भाजपा विहिप और विहिम के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir