बजरंग दल के पदाधिकारियों ने नवागत कप्तान यशवीर सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात ।
सोनभद्र (विनोद मिश्र)
बजरंग दल के जिला संयोजक सन्दीप गुप्ता के नेतृत्व में बजरंग दल और विश्वहिंदू परिषद जिला कार्य समिति के पदाधिकारियों ने नवागत पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह से एक शिष्टाचार मुलाकात कर उनको माता वैष्णवों देवी के चित्र समिर्पित किये। बुधवार को जिला मुख्यालय पर नवागत कप्तान को बिभाग संगठन मंत्री सतीश जी, बिभाग मंत्री राजेश सिंह, जिला मंत्री बीरेंद्र सोनी, विजय सिंह, सीमा उपाध्याय, कमल सिंह, बसंतलाल पासवान, जिला संगठन मंत्री चन्दन ने जिले के कप्तान यशवीर सिंह से एक शिष्टाचार मुलाकात के दौरान जनपद के कुछ थाना क्षेत्र में उतपन्न समस्याओं सहित संगठन के कार्य पर चर्चा की और क्षेत्रीय समस्या से अवगत कराते हुए उनका हाल जाना और इस दौरान उनको माता वैष्णवों देवी का चित्र प्रदान कर सम्मानित किया।




