Thursday, August 20, 2026

घर से दवा लेने गई महिला ने केकराही रेलवे फाटक के पास ट्रेन के सामने अपने दो बच्चों के साथ लगाई छलांग

घर से दवा लेने गई महिला ने केकराही रेलवे फाटक के पास ट्रेन के सामने अपने दो बच्चों के साथ लगाई छलांग

सोनभद्र(विनोद मिश्र)

स्थानीय थाना क्षेत्र के बारी महेवा निवासी अजिता पत्नी विजय पाल(27)वर्ष, पुत्र रौनक(6)वर्ष सौरभ(2)वर्ष दवा लेने गई महिला रेलवे फाटक के पास ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्म हत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अपने घर से दस बजे दवा लेने निकली महिला ,घर वालों के अनुसार,घर से यह कह कर निकली थी कि दवा लेने के बाद हम अपने मायके चली जाऊँगी।वहाँ कल बुखार की दवा बंधवाऊगी।फिर घर आऊंगी। परंतु रेलवे फाटक के पास लगभग साढ़े पांच बजे चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिसमें उपरोक्त सभी को गहरी चोट आई।थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।थाने के एस आई रूपेश सिंह ने बताया कि माँ और एक सौरभ बेटा की मौत हो गई है, एक का ईलाज जारी है।
उसने ऐसा कदम क्यों उठाया अबुझ पहेली बनी हुई है। पुलिस अपने स्तर से जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir