Thursday, February 26, 2026

भाजपा अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने किया वृक्षारोपण

भाजपा अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने किया वृक्षारोपण

सोनभद्र

बहुअरा कोल बस्ती में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस सेवा सप्ताह कार्यक्रम 23 जून से 6 जुलाई तक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत द्वारा किया गया वृहद वृक्षारोपण कर प्लास्टिक प्रदूषण से भारत मुक्त संकल्प के साथ खंड विकास अधिकारी उमेश सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिजेंदर सिंहके साथ सदर ब्लॉक प्रमुख /क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा काशी अजीत रावत द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने कहा प्राचीन काल से मानव प्रकृति का घनिष्ठ संबंध रहा है आज की दुनिया पर्यावरण समस्या से गिरी हुई है समस्याओं में सबसे बड़ी समस्या प्राणी वनस्पति पर्यावरण के बीच बढ़ता हुआ संतुलन आबादी का बेहतर बेतहाशा बढ़ोतरी ने इस संतुलन को बिगाड़ा है और हमारे लिए आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याएं पैदा कर दी है जंगलों को कटते रहने से मानव सभ्यता को खतरा पैदा हो गया है मौसम में काफी परिवर्तन आ गया है धरती पर कुछ भागों में लगातार कई वर्ष तक सूखा पड़ जाता है या फिर भयंकर बाढ़ आ जाती है जल और जंगल प्रकृति के स्रोत होते हैं जब यह नही रहते हैं तो सदा बहने वाली नदियां सूख जाती है बाद में पानी का स्तर घट जाता है बिजली का उत्पादन कम होता है तथा नहरों में पानी कम हो जाता है इससे अन्न का उत्पादन भी कम होने लगता है और उद्योगों के लिए संकट पैदा होता है इस भयानक स्थिति का सामना करने के लिए वृहद वृक्षारोपण अभियान को भी चलाना आवश्यक है पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित होकर हम सभी कार्यकर्ता प्रदेश मानव जाति के उत्थान के लिए इस अभियान को सफल बनाने के लिए एक से एक जुड़ेंगे इस अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम एवं समिति भागीदारी जवाबदेही भी आवश्यक है

मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी अश्विनी श्रीवास्तव विजेंद्र सिंह रमेश प्रसाद समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे!

Up 18 news report by Chandra Mohan Shukla

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir