Friday, August 21, 2026

वन महोत्सव के द्वितीय चरण में महाविद्यालय में बृहद पौधारोपण

वन महोत्सव के द्वितीय चरण में महाविद्यालय में बृहद पौधारोपण

ओबरा(सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वन महोत्सव कार्यक्रम के द्वितीय चरण में 5 जुलाई मंगलवार को नगर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में बृहद पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।जिसमें औषधीय, फलदार,छायादार पौधों में अर्जुन, इमली,बेल,जामुन,आम इत्यादि सहित कुल 1063 पौधे लगाये गये एवं उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पौधारोपण नोडल अधिकारी सोनभद्र एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने छात्र-छात्राओं को अधिकाधिक पौधारोपण करने के लिये प्रेरित किया।वही महाविद्यालय के पर्यावरण प्रभारी डॉ उपेन्द्र कुमार के देख रेख में पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ संतोष कुमार सैनी,डॉ विनोद बहादुर सिंह,डॉ राजेश प्रसाद,डॉ विजय यादव,डॉ वैशाली शुक्ला,प्रमोद कुमार केशरी,महेश कुमार पाण्डेय,सैफुद्दीन सहित तमाम महाविद्यलीय छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया।

Up18news se chandramohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir