Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

बरेका महाप्रबंधक एवं अध्यक्ष महिला कल्याण समिति अंजली गोयल द्वारा

बरेका महाप्रबंधक एवं अध्यक्ष महिला कल्याण समिति अंजली गोयल द्वारा वरिष्ठ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

 

बनारस रेल इंजन कारखाना में महिला कल्याण समिति द्वारा रेलवे में 25 वर्ष निष्ठापूर्वक सेवा पूर्ण कर चुके चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया । उल्लेखनीय है कि बरेका में प्रतिवर्ष मई दिवस के अवसर पर महिला कल्याण समिति द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। जिसे आज दिनांक 07 जुलाई को कोविड प्रोटोकॉल के तहत महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष एवं बरेका महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने बरेका के विभिन्न विभागों में कार्यरत सर्व श्री चंद्रवली, वसीर, जगदम्बा प्रसाद सोनकर, राजकुमारी सिंह, मुनीव राम, विद्यावती देवी, मधुसूदन बारिक, विश्वनाथ प्रसाद एवं इंदू सिंह समेत 9 कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं I कार्यक्रम में विशेष रूप से उप महाप्रबंधक विजय, महिला कल्याण समिति की सचिव प्रिया राज एवं कोषाध्यक्ष अनुलता उपस्थित थीं I

 

 

जनसंपर्क अधिकारी

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir