Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

अवधेश राय हत्याकांड में सुनवाई टली, अगली तारीख 13 जुलाई को

अवधेश राय हत्याकांड में सुनवाई टली, अगली तारीख 13 जुलाई को

 

वाराणसी। लगभग 31 साल पूर्व हुए चर्चित अवधेश राय हत्याकांड मुकदमे में सुनवाई के लिए शुक्रवार को चश्मदीद साक्षी विजय कुमार पांडेय जिरह की कार्यवाही के लिए अपने अधिवक्ता अनुज यादव व विकास सिंह के साथ कोर्ट में उपस्थित हुए। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) सियाराम चौरसिया की अदालत में विचाराधीन इस मुकदमे में न्यायाधीश के अवकाश पर रहने के चलते मुकदमे में सुनवाई के लिए अगली तिथि 13 जुलाई नियत कर दी गयी। अदालत में तारीख पड़ने के बाद गवाह को कड़ी सुरक्षा में लेकर चेतगंज पुलिस वापस लौट गई। बता दें कि तीन अगस्त 1991 को लहुराबीर क्षेत्र में स्थित आवास के गेट पर ही अवधेश राय के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी। अजय राय ने मुख्तार अंसारी,पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, भीम सिंह, कमलेश सिंह व राकेश न्यायिक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir