एससी/एसटी एवं पास्को एक्ट एक्ट कांड में 02 अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार

शक्ति नगर (सोनभद्र)
शक्तिनगर पुलिस द्वारा अभियोग अन्तर्गत धारा 376(d) भादवि, 5(g)/6 पॉक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी/एससी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा घटना में संलिप्त अपराधियों की शीध्र गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा कोटा तिराहा खड़िया से 02 नामजद अभियुक्तों में क्रमशः 1.शनि तिवारी पुत्र धर्मेन्द्र तिवारी 2. गुलफान खान पुत्र पप्पू खान 3. 01 नामजद बाल अपचारी समस्त निवासीगण काली मदिर निरंकारी भवन, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तारी के दौरान
1- थानाध्यक्ष श्री नागेश कुमार सिंह, थाना शक्तिनगर,
2- व0उ0नि0 राजेश कुमार यादव, थाना शक्तिनगर,
3- मुख्य आरक्षी शोभनाथ, थाना शक्तिनगर,
4- आरक्षी जय प्रकाश यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
Up 18 news report by Chandra Mohan Shukla✍️✍️✍️✍️




