Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

श्री त्रिदण्डी देव हनुमत टेक्निकल कॉलेज के अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियों का कैम्पस प्लेसमेंट  

श्री त्रिदण्डी देव हनुमत टेक्निकल कॉलेज के अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियों का कैम्पस प्लेसमेंट

 

 

चन्दौली ब्यूरो/चहनियां मॉ  खण्डवारी उच्च शिक्षण न्यास’, चहनिया द्वारा संचालित पॉलिटेक्निक कॉलेज श्रीत्रिदण्डी देव हनुमत टेक्निकल कॉलेज, में मैकेनिकल इंजी0 ब्रॉच के अन्तिम वर्ष के छात्रों का संस्था में आयोजित ऑनलाईन कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से गुजरात की प्रतिष्ठित कम्पनी एटोमोन टेक्नोलॉजी प्रा0 लि0 में संस्था के 06 विद्यार्थियों का चयन सफलता पूर्वक 1.8 लाख पैकेज पर हुआ। सफलता पर छात्रों में हर्ष ब्याप्त है ।

छात्रों के सफलता पूर्वक सेवा नियोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए संस्था के चेयरमैन डॉ0 राजेन्द्र प्रताप सिंह एवं मॉ खण्डवारी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के महानिदेशक डॉ0 आशुतोष कुमार सिंह एवं निदेशक अवनीश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की एवं भविष्य में विद्यार्थियों के हित में ऐसे आयोजन किये जाने के प्रति आश्वस्त किया। चैयरमैन डॉ0 राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हर वर्ष छात्रों का किसी न किसी कम्पनी में चयन होता है । इस बार भी छात्रों का चयन हुआ है ।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह, अरबिन्द यादव, धनन्जय शर्मा , दिवाकर विश्वकर्मा आदि अध्यापकगढ़ उपस्थित थे।

चन्दौली से संजय शर्मा की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir