दो पत्रकारों पर चलि ताबड़तोड़ गोलियां, पत्रकार ट्रामा सेंटर भर्ती
दोषियों की जल्द से जल्द हो गिरफ्तारी-धीरज मिश्रा

सोनभद्र/ खलियारी ।रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पत्रकारों पर ताबड़ तोड़ गोलियां चलाई गई।आपको बता दें कि अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल जनपद सोनभद्र विजय शंकर मिश्र ने अपने बयान मे बताया है कि कस्बा खलियारी में दो पत्रकार श्याम सुंदर पाण्डेय व विजय शंकर पाण्डेय चाय की दुकान पर बैठे थे। रात्री लगभग 08:30 बजे दिनांक 14 जुलाई को उसी दौरान एक बाईक से दो बदमाश ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए निकल गये। जिसमें श्याम सुन्दर पाण्डेय के हाथ मे गोली लगी व विजय शंकर पाण्डेय के मुह पर गोली लगी है दोनों लोगों को जिला अस्पताल लोढि रेफर कर दिया गया है और अभियोजन पंजीकृत कर उचित कार्यवाही कि जा रहीं है।
मीडिया वेलफेयर एसोसिएसन के जिला अध्यक्ष धीरज मिश्रा ने इस घटना की घोर निंदा किया है। दैनिक जागरण के पत्रकार श्याम सुन्दर पाण्डेय व अमर उजाला के पत्रकार विजय शंकर पाण्डेय उर्फ लड्डू पाण्डेय को गोली मारी गयी रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी बाजार में साढ़े आठ बजे की यह हृदय विदारक घटना है जिसमे दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गम्भीर होने पर उन्हें वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धीरज मिश्रा ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अविलंब हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए रायपुर थाना अध्यक्ष को लाइन हाजिर करने कि मांग करते हैं एंव इस घटना की मीडिया वेलफेयर एसोसिएसन घोर निंदा करते हुए दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कार्यवाही की मांग करता हैं।
Up 18 news report by Anand Prakash Tiwari





