Sunday, April 19, 2026

प्रशिक्षण के लिए आई सी आर पी की टीम मिर्जापुर रवाना।

प्रशिक्षण के लिए आई सी आर पी की टीम मिर्जापुर रवाना।

खंड विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाया।

सोनभद्र(विनोद मिश्र)
स्थानीय ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को नवनिर्वाचित आई सीआरपी टीम को खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार तिवारी एवं लेखाकार ने हरी झंडी दिखाकर जिला प्रशिक्षण ग्राम विकास संस्थान भोरसड़ मिर्जापुर के लिए रवाना किया गया जिसमें खंड मिशन प्रबंधक सुजीत कुमार अरविंद कुमार सचिन कुमार रवि कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर राकेश कुमार उपस्थित रहे नवनिर्वाचित सीआरपी प्रशिक्षण के उपरांत गांव में जाकर गरीब वंचित महिलाओं को समूह के एक सूत्र में बांधने का कार्य करेंगे तथा उनको उनके आर्थिक मानसिक विकास के लिए प्रशिक्षित करेंगे जिससे उनको आजीविका उपलब्ध हो सके तथा विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का कार्य गरीब और वंचित महिलाएं भी कर सकेंगे जो कि सरकार का लक्ष्य है सबका साथ सबका विकास समूह से समृद्धि की ओर म्योरपुर विकासखंड का यह प्रयास है।खंड विकास अधिकारी श्री तिवारी ने इस दौरान कहा कि महिलाओ का समाज में भागीदारी और नेतृत्व से नए समाज का निर्माण होगा और महिलाए स्वावलंबी होगी तो उत्पीड़न से बच सकेगी। कहा कि जब महिलाओ को खुद महिलाए ही योजनाओं की जानकारी देंगी और प्रेरित करेंगी तो उसका असर भी होगा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir