Saturday, April 18, 2026

आरोप- घरौनी /खतौनी बनाने के लिए लेखपाल ने मांगा था दस हजार रुपए

आरोप- घरौनी /खतौनी बनाने के लिए लेखपाल ने मांगा था दस हजार रुपए

-झासे में आकर शिवप्रसाद ने दिया रुपए छ हजार

-करमा ब्लाक के चांड़ी गाँव का मामला

सोनभद्र,

करमा ब्लॉक के चांड़ी गाँव में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसे जानकर आप भी चौक जायेंगे। जहां एक तरफ सरकार भ्रस्टाचार मिटाने की बात करती है। वहीं अधिकारी/ कर्मचारी अपनी पुरानी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उसी के अंग पलीता लगाते दिख रहें है। आइए प्रकाश डालते हैं मामले पर शिव प्रसाद यादव निवासी चांड़ी करमा ब्लॉक सोनभद्र की माने तो बाप दादे के जमाने से आबादी की भूमि पर मकान बना हुआ है। उक्त आबादी की भूमि पर बने घर मकान को शाशन के मंसानुरुप घरौनी खतौनी बनाने हेतु आदेश आया था। गाँव के लेखपाल अशोक शर्मा आये और कहे कि घरौनी खतौनी बनाना है यदि आप ₹10000/ दे देगें तो मैं घरौनी खतौनी बना दूंगा। लेखपाल के झांसे में आकर हमने छः हजार रुपये दिये। देने के बाद लेखपाल अशोक शर्मा से बार बार घरौनी की मांग करता रहा। आज कल कहकर टाल मटोल किया जाता रहा। अब लेखपाल द्वारा कहा जा रहा है कि अब ₹20000/ और दोगे तब खतौनी बनाएंगे। लेखपाल की करतूतों से आजिज आकर शिव प्रसाद यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। वही इस संदर्भ में जब लेखपाल अशोक शर्मा से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा यह सब आरोप निराधार है!

Up 18 news report by Chandra Mohan Shukla & Anand Prakash Tiwari

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir