Friday, August 21, 2026

आपकी एक नेगेटिव न्यूज़ समाप्त कर सकती है मरीजों की जिंदगी – नवनीत उपाध्याय

आपकी एक नेगेटिव न्यूज़ समाप्त कर सकती है मरीजों की जिंदगी – नवनीत उपाध्याय

नवनीत उपाध्याय  

रावर्ट्सगंज (सोनभद्र)

आरआर पॉलिटेक्निक कॉलेज के अनुप्रयोगिक विज्ञान हिंदूआरी (रावर्ट्सगंज) सोनभद्र के विभागाध्यक्ष नवनीत उपाध्याय ने कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते भयावह प्रभाव के मद्देनजर देशवासियों से अपील की है कि यह सत्य है कि स्थिति सामान्य नहीं है, पर यह भी सत्य है कि मृत्यु दर एक से डेढ़ परसेंट के ऊपर नहीं है, मतलब यह हुआ कि जिन्हें पहले से कोई गंभीर बीमारी है या जिन्होंने बहुत बाद में टेस्ट कराया उनकी स्थिति खराब हो रही है| लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार निधन हुए व्यक्ति की फोटो, श्मशान घाट की तस्वीरें, मरने वालों की संख्या, हॉस्पिटल्स में जगह ना होने की बातें, सरकारों पर आरोप-प्रत्यारोप ने उन मरीजों को दहशत में ला लाकर खड़ा कर दिया है। जो अपने अपने घरों में कमरों में अकेले सिर्फ मोबाइल के सहारे इस बीमारी से लड़ रहे हैं।

आपकी एक नेगेटिव न्यूज़ मरीजों का ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ा रही है। और दहशत में सामान्य होते हुए भी वह अपनी स्थिति को गंभीर समझ कर अपनी हालत बिगाड़ रहे हैं । आज का माहौल यह बन गया है कि बीमारी कुछ भी होने पर एक ही आवाज आ रही है क्या करो ना हो गया है ऐसी स्थिति में आप सभी

साथियों से एक अपील है 🙏🏻🙏🏻कि सोशल मीडिया में बहुत ताकत है अगर आप चाहें तो मरीजों की जान बचा सकते हैं l

_”No Negative News campaign”_ चलाकर,

यदि आप सहमत हैं तो कृपया इस पोस्ट को आगे बढ़ाते जाइए, हम आप देखेंगे कि जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे|

TTM news se Anand Prakash Tiwari ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir