Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

युवती ने बावली में कूद कर देदी जान, पुलिस जाँच में जुटी ।

युवती ने बावली में कूद कर देदी जान, पुलिस जाँच में जुटी ।

सोनभद्र(विनोद मिश्र)

बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खम्हरिया गाँव मे एक उन्नीस वर्षीय युवती ने शनिवार की रात घर के पास बावली में कूद कर जान देदी। सूचना पर रविवार को पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज कर मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई। जानकारी के अनुसार उषा कुमारी पुत्री शिवशंकर गोड़ उम्र 19 रात में खाना खा कर घर से बाहर निकली और घर से कुछ दूर बावली में जाकर कूद गयी। देर रात तक घर न आने पर परिजन रात में लड़की की खोजबीन शुरू किए लेकिन उसका पता नही चला सुबह खोजबीन के दौरान उसकी लाश बावली में देख चीख पुकार मच गई।

ग्राम प्रधान इजाजत शेख ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा के उपरांत पीएम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज कर जांच में जुटी हुई है। हल्का उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पिता शिवशंकर गोड़ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी पुत्री ने आत्महत्या कर लिया है फिलहाल पुलिस आत्महत्या ही मान रही है लेकिन घर मे किसी से कोई विवाद नही हुआ किसी ने उसको फांटा फटकारा नही तो ऐसे ही कोई क्यों जान देगा यह जांच का विषय है। उधर गाँव मे युवती के मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं ब्याप्त हैं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir