Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

विषैले सर्प दंश से नवयुवक हुआ अचेत, झाड़ फूक किया कमाल।

विषैले सर्प दंश से नवयुवक हुआ अचेत, झाड़ फूक किया कमाल।
करमा, सोनभद्र(सेराज अहमद )
स्थानीय थाना क्षेत्र के पांपी ग्राम पंचायत के पांपी निवासी नागेंद्र मौर्य प्रधान के भाई अजित मौर्य (24) वर्ष को आज भोर लगभग 3 बजे चारपाई पर चढ़कर जहरीले सांप ने डंक मार दिया , कुछ देर बाद युवक अचेत हो गया।अचेतावस्था में परिजनों ने पहुचाया अस्पताल। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही पहुंचने पर चिकित्सक द्वारा जाँच पड़ताल करने बताया गया कि साप के डंक मारने का असर जैसे दिखाई देगा।इलाज उस हिसाब से शुरू किया जायेगा। कुछ देर बाद शरीर नीला पड़ने लगा।यह देख परिजनों के होश उड़ गए, परिजन आनन फानन में युवक को लेकर नौगढ़ चले गए जहाँ राम पाल ने झाड़ फूक कर जड़ी बूटियों से कठिन परिश्रम करने के बाद युवक को होश में लाया ।सर्प दंश इतना तेज था कि उसका दात टूट कर काटे जाने वाले स्थान पर रह गया था।बैद द्वारा उसे निकाला गया।फिर सैकड़ों बाल्टी पानी से स्नान करवाया गया। ग्राम प्रधान श्री मौर्य ने बताया कि सर्प दंश झेल रहे मरीजों को अपने तंत्र मंत्र व जड़ी बूटियों से कइयों को यहाँ ठीक किया है। सर्प,गोहटी,विषखोपड़ा, बिच्छू, नेवला ने डस लिया है और मरीज में सांस है तो प्रभु की कृपा से यहाँ आये हजारों लोगों को बचाया गया है।इस वर्ष जब से वर्षा हुई है तब से आज तक हर दिन दो चार लोगों को अपने जड़ी बूटियों से ठीक किया। जड़ी बूटियों आज भी कारगर साबित हो रही हैं जो त्रेता युग में लक्ष्मण के समय काम की थी।समाचार लिखे जाने तक मरीज बिल्कुल स्वस्थ था l

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir