Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

सचिव ने किया जिला कारागार का निरीक्षण व बन्दियों को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया।

सचिव ने किया जिला कारागार का निरीक्षण व बन्दियों को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया।

सोनभद्र:-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/मा.जनपद न्यायाधीश श्री अशोक कुमार प्रथम के आदेशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव श्री विनय कुमार सिंह ने जिला कारागार गुरमा का निरीक्षण किए।
उन्होंने महिला बैरक, कारागार चिकित्सालय का भी निरीक्षण कर दवा स्टॉक रजिस्टर का जायजा लेकर स्टॉक रजिस्टर को ठीक करने के लिए फार्मासिस्ट को निर्देशित किये। वही कारागार में निरुध्द महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए दूध व पौष्टिक आहार देने के लिए निर्देशित किया गया। वही कारागार में विधिक जागरूकता शिविर के दौरान सचिव श्री विनय कुमार सिंह ने कहा कि अगर किसी बन्दी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकते हैं। साथ ही किसी बन्दी को अपने मुकदमों के मामले में पैरवी की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निशुल्क पैनल अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं इस दौरान जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव जेलर जेपी दुबे पीएलवी राजन चौबे समेत कई पीएलवी व पैनल अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Up18news se chandramohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir