Sunday, April 19, 2026

मगरमच्छ गांव में आने से मचा हड़कंप।

मगरमच्छ गांव में आने से मचा हड़कंप।

पुलिस की सक्रियता से लोगों ने ली राहत की सांस

करमा,(सोनभद्र ) सेराज अहमद

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मगरदहा गांव में बीती रात लगभग छः फीट लम्बा मगरमच्छ देखते ही गांव में हड़कंप मच गया।
ग्राम प्रधान मगरदहा द्वारा करमा थाने पर सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही करमा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स रात 11:45 बजे उक्त गांव में पहुंच गए। थानाध्यक्ष द्वारा वन विभाग को भी सूचित किया गया। वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा करमा थाना पुलिस के सहयोग से मगरमच्छ को गांव से कही अन्यत्र नदी में छोड़े जाने हेतु ले जाया गया। तब जाकर गांव से मगरमच्छ जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि रात दो बजे मगरमच्छ को कब्जे में लेकर वन विभाग की टीम ले गई। जानकारी के अनुसार बेलन नदी में पानी कम होने के कारण मगरमच्छ भटक कर गांव में आ गया था। सही समय पर पुलिस एवं वन विभाग की टीम पहुंच गए वरना किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है था।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir