Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते हुए लोग सोनभद्र

प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते हुए लोग
सोनभद्र
सोनभद्र नगर के मध्य स्थित विजयगढ़ पेट्रोल पंप के पास रविवार को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी की मन की बात सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत व भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता के नेतृत्व में रेडियो पर सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित किया। यह इस कार्यक्रम का 91वां एपिसोड था। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, इस बार ‘मन की बात’ बहुत खास है। इसका कारण है इस बार का स्वतंत्रता दिवस। जब भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करेगा। हम सभी बहुत अद्भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। ईश्वर ने ये हमें बहुत बड़ा सौभाग्य दिया है।प्रधानमंत्री ने शहीद उद्यम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, आज के ही दिन हम सभी देशवासी, शहीद उद्यम सिंह जी की शहादत को नमन करते हैं। मैं ऐसे अन्य सभी महान क्रांतिकारियों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। जन आंदोलन का रूप ले चुका अमृत महोत्सव
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे ये देखकर बहुत खुशी होती है कि आजादी का अमृत महोत्सव एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है। इस दिशा में इसी जुलाई एक बहुत ही रोचक प्रयास हुआ है, जिसका नाम है आजादी की रेलगाड़ी और रेलवे स्टेशन। इस प्रयास का लक्ष्य है कि लोग आजादी की लड़ाई में भारतीय रेल की भूमिका को जानें। पीएम मोदी ने कहा, झारखंड के गोमो जंक्शन को अब आधिकारिक रूप से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो के नाम से जाना जाता है। इसी स्टेशन पर कालका मेल में सवार होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्रिटिश अफसरों को चकमा देने में सफल रहे थे। देशभर के 24 राज्यों में फैले ऐसे 75 रेलवे स्टेशनों की पहचान की गई है। इन 75 स्टेशनों को बहुत ही खूबसूरती से सजाया जा रहा है। इनमें कई तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन हो रहा है।
हमें बड़ी जिम्मेदारी देकर गए हैं वीर सेनानी पीएम ने कहा, आजादी के अमृत महोत्सव में हो रहे इन सारे आयोजनों का सबसे बड़ा सन्देश यही है कि हम सभी देशवासी अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा से पालन करें। तभी हम उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा कर पायेंगे। उनके सपनों का भारत बना पाएंगे। इसीलिए हमारे अगले 25 साल का ये अमृतकाल हर देशवासी के लिए कर्तव्यकाल की तरह है। हमारे वीर सेनानी हमें ये जिम्मेदारी देकर गए हैं और हमें इसे पूरी तरह निभाना है।
शहद उत्पादन में अधिक संभावनाएं
प्रधानमंत्री ने कहा, शहद को हमारे पारंपरिक स्वास्थ्य विज्ञान में कितना महत्व दिया गया है। आयुर्वेद ग्रंथों में तो शहद को अमृत बताया गया है। शहद, न केवल हमें स्वाद देता है बल्कि आरोग्य भी देता है। शहद उत्पादन में आज इतनी अधिक संभावनाएं हैं कि पढ़ाई करने वाले युवा भी इसे अपना स्वरोजगार बना रहे हैं। युवाओं की मेहनत से ही आज देश इतना बड़ा शहद उत्पादक बन रहा है। आपको जानकार खुशी होगी कि देश से शहद का निर्यात भी बढ़ गया है |अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं
प्रधानमंत्री ने कहा, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, 13 से 15 अगस्त तक, एक विशेष अभियान ‘हर घर तिरंगा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का हिस्सा बनकर 13 से 15 अगस्त तक आप अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं।
ऊर्जा का बड़ा स्त्रोत हैं मेले
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मेले अपने आप में हमारे समाज जीवन की ऊर्जा का बहुत बड़ा स्त्रोत होते हैं। आपके आस-पास भी ऐसे ही कई मेले होते होंगे। आधुनिक समय में समाज की ये पुरानी कड़ियां ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने के लिए बहुत ज़रूरी हैं। हमारे युवाओं को इनसे जरुर जुड़ना चाहिए और आप जब भी ऐसे मेलों में जाएं, वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद सोनी राजेश गुप्ता श्याम उमर अमन वर्मा अखिलेश कश्यप विनोद जयसवाल राहुल शर्मा राजेंद्र चौरसिया दिशांत द्विवेदी अजय रावत बच्चा रावत जूरी मद्धेशिया सत्यम सोनी रवि केसरी स्वयं मोदनवाल चंदन सोनी अभय सोनी विकास छोटू रोहित संतोष लव कुश महेश योगेश अनूप मनोज श्याम सिंह महेंद्र पंकज संजय इत्यादि लोग मौजूद थे

Up18news se chandramohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir