Saturday, April 18, 2026

सरायख्वाजा में बाइक सवार बदमाशों ने चिकित्सक को मारी गोली,हालत चिंताजनक, वाराणसी रेफर,

सरायख्वाजा में बाइक सवार बदमाशों ने चिकित्सक को मारी गोली,हालत चिंताजनक, वाराणसी रेफर,

 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र स्थित धौर ईल गांव निवासी डाक्टर अखिलेश को बुधवार को रात ग्यारह बजे भादौं बाजार के पास बाईक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर गांव प्रधान तथा अन्य लोग मौक़े पर पहुंचे तो डाक्टर अखिलेश ज़मीन पर गिर कर तड़प रहे थे। ग्रामीणों ने तुरन्त पुलिस को बताया तथा घायल को उपचार हेतु खेतासराय नर्सिंग होम दाखिल किया जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद सदराअस्पताल से तुरंत बीएचयू रेफर कर दिया गया जहां गुरुवार को दोपहर तक स्थिति गंभीर बनी हुई थी।
बताया गया है कि धौरईल निवासी डाक्टर अखिलेश दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित भांदौ बाजार में क्लिनिक खोले है, वह रोज बाईक से आते जाते है। बुधवार को कुछ मरीजों को देखने में रात हो गई और वे लगभग ग्यारह बजे क्लिनिक बंद कर घर को चले तभी बाजार के बाहर घात लगाकर बैठे बाईक सवार बदमाशों ने उन्हे रोक कर तमंचे से दो गोली मारी तो वे जमीन पर गिर कर तड़पने लगे। गोली की आवाज सुनकर तमाम लोगों ने मौके पर पहुच गये।
जानकारी मिली है कि डाक्टर अखिलेश गांव प्रधान के चुनाव में एक प्रत्यासी की मदद कर रहे थे। फिलहाल अभी पुलिस को कोई तहरीर नही मिली थी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir