Saturday, April 18, 2026

पत्रकार को पितृ शोक, लोगों ने व्यक्त की शोक

पत्रकार को पितृ शोक, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना

 

रोहनिया-राजातालाब थाना अंतर्गत जख्खिनी क्षेत्र के एक समाचार पत्र के पत्रकार सूर्य बली सिंह के पिता हूबनाथ सिंह का देहांत बुधवार को हो गया। उनका निधन उनके पैतृक निवास मरूई गांव में हुआ वे 101 वर्ष के थे।हूब नाथ सिंह का अंतिम संस्कार चितेश्वर नाथ घाट अदलपुरा में किया गया। मुखाग्नि उनके सबसे छोटे पुत्र सूर्य बली सिंह ने दिया। निधन पर पत्रकार प्रणय कुमार सिंह, कृष्ण कांत मिश्रा,ओम प्रकाश दुबे, राजेश पांडेय, त्रिपुरारी यादव,रमेश उपाध्याय, रमेश पाठक, राहुल सिंह, भूपेंद्र सिंह,शीतलेश्वर पाठक,नवीन दुबे ने शोक संवेदना व्यक्त की है।हूबनाथ सिंह हैप्पी मॉडल स्कूल कुरहुआ शाखा के प्रधानाचार्य प्रवीश कुमार सिंह के दादाजी भी थे। उनके निधन पर हैप्पी मॉडल स्कूल के प्रबंध निदेशक नीता भगत, विनोद कुमार पांडेय, अमल कुमार पांडेय सहित विद्यालय के शिक्षकों ने भी शोक व्यक्त किया है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir