महाभियान के तहत 50 हजार को लगेगा बूस्टर डोज
रावर्ट्सगंज (सोनभद्र)
जिले में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को रोकने के लिए रविवार को बूस्टर डोज से वंचित लोगों को टीका लगाने के लिए महाभियान का आयोजन किया जाएगा। विभाग की तरफ से इसकी विशेष तैयारी की जा रही है। एक दिन में कुल पचास हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बताते चलें कि पिछले तीन दिनों में जिले में एक चिकित्सक समेत 30 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
महाभियान के दिन जिला संयुक्त चिकित्सालय, 8 सीएचसी, 30 पीएचसी समेत जनपद के 267 स्थानों पर लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। बूस्टर डोज के लिए कुल 11.62 लाख से अधिक लोगों का लक्ष्य रखा गया है। और अभी तक लगभग 1.20 लाख लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। विभाग के अनुसार बूस्टर डोज लगाने के लिए बड़ी आबादी वाले गांव व कस्बों को भी कवर किया जाएगा। सभी सीएचसी प्रभारी व आंगनबाड़ी, आशा व एएनएम को आदेशित किया गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 आर0जी0 यादव ने बताया कि रविवार को बूस्टर डोज के लिए महाभियान का आगाज किया जाएगा। एक दिन में पचास हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित है।
Up18 news report by Anand Prakash Tiwari ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️




