Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

सोनभद्र के अजय भाटिया और वाराणसी के नागेश्वर सिंह बनाए गए ‘ग्रापए’ के विंध्याचल मंडल प्रभारी !

सोनभद्र के अजय भाटिया और वाराणसी के नागेश्वर सिंह बनाए गए ‘ग्रापए’ के विंध्याचल मंडल प्रभारी !

विशेष संवाददाता द्वारा

सोनभद्र। प्रदेश में पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ने में अग्रणी भूमिका निभा रहे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कोऔर अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रांतीय पदाधिकारीयों को प्रदेश के विभिन्न मंडलों का प्रभारी बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने प्रदेश पदाधिकारियों को मंडल प्रभारी के रूप में नामित किया।

मंडल प्रभारियों के नामों की घोषणा करते हुए प्रदेश महासचिव महेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि आगरा मंडल – देवी प्रसाद गुप्ता, सहारनपुर मंडल- शंकर देव तिवारी एवं धर्म वीर अग्रवाल ,अलीगढ़ मंडल – नरेश सक्सेना, लखनऊ एवं मेरठ मंडल- श्रवण कुमार द्विवेदी एवं अरविंद दूबे ,बरेली मंडल – केजी गुप्ता , अयोध्या मंडल – प्रफुल्ल चंद्र त्रिपाठी , देवी पाटन एवं मुरादाबाद मंडल- ओम प्रकाश द्विवेदी , बस्ती व आजमगढ़ मंडल- कैप्टन वीरेंद्र सिंह , गोरखपुर ,

वाराणासी व झांसी मंडल- महेंद्र नाथ सिंह व हौशिला प्रसाद त्रिपाठी , विंध्याचल व चित्रकूट मंडल- नागेश्वर सिंह एवं अजय भाटिया,प्रयागराज

मंडल – त्रिलोकीनाथ पांडेय और कानपुर मंडल में- अजय कुमार गुप्ता को मंडल प्रभारी बनाया गया है।

सभी मंडल प्रभारियों से अपना पदभार ग्रहण करते हुए संबंधित जिलों में संगठन को और अधिक गतिशील बनाने, सदस्यता अभियान की निरंतर निगरानी करने एवं समय समय पर अपनी समीक्षा रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Up 18 news report by Chandra Mohan Shukla.

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir