Friday, August 21, 2026

ट्रेन के चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत

ट्रेन के चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत

रोहनिया – मोहनसराय पुलिस चौकी अंतर्गत बैरवन गांव के सामने सोमवार को भोर में ट्रेन की चपेट में आने से बैरवन निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ पिंटू हरिजन उम्र 38 वर्ष की मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिवार वालों में कोहराम मच गया और परिजनों के साथ पिता खटाईलाल तथा मां धन्नो देवी व पत्नी रंजना देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया और गांव में गमगीन का माहौल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बैरवन स्थित हरिजन बस्ती के खटाई लाल हरिजन के चार पुत्रों में मृतक दूसरे नंबर का पुत्र था।मृतक को अनुष्का 14 वर्ष,अपेक्षा 12 वर्ष की दो लड़की और शिवा 8 वर्ष का एक लड़का है।मृतक एपेक्स हॉस्पिटल में काम करता था।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रोहनिया पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir