Thursday, February 26, 2026

बिजली के करेन्ट से घटना स्थल पर रामनरेश की हुई मौत।

बिजली के करेन्ट से घटना स्थल पर रामनरेश की हुई मौत।

सोनभद्र(विनोद मिश्र/अजय कुमार)

कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी सुकृत के अन्तर्गत परही गाँव के रामनरेश की करेन्ट लगने से मौके पर मौत हो गई। जिससे परिवार में मचा कोहराम।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामपंचायत परही पुत्र बैजनाथ(50)वर्ष की घर आये केविल स्पार्किंग कर गिर पड़े रहने से करेन्ट के चपेट में आने से घटना स्थल पर मौत हो गई।मृतक की पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि रात लगभग ढाई-तीन बजे लघु संका करने के लिए कमरे से दरवाजा खोल कर जैसे ही बाहर निकले वैसे ही मीटर में जुड़ी लाइन की केवल फाल्ट कर जमीन पर पड़ी होने के कारण चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही मौत हो गई।पत्नी की मानें तो करेण्ट के चपेट में आने के बाद बोले कि हमें तो करेण्ट मार दिया, फिर शांत हो गए।हमने उनकी आवाज सुनकर बाहर निकली तो मैं आवक हो गई।हमने गांव वालों बचाने की आवाज लगाई । आवाज सुनकर जब तक गांव वाले इकट्ठा घटना स्थल लोग इकट्ठा हुए तब तक पति की मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान अजय यादव ने बताया कि मेरे द्वारा तत्काल पीआरबी पुलिस 112 को सूचित करते हुए एम्बुलेंस व चौकी प्रभारी निरीक्षक को भी सूचना दी।एम्बुलेंस कर्मियों को आने के बाद बताया गया कि इनकी मौत हो गई है, अस्पताल लेजाने की जरूरत नहीं है, कहते हुए चले गए।पीआरबी पुलिस आकर पूछ ताछ के एप्लिकेशन देने के लिए थाने बुला कर चली गई।। पुलिस चौकी सुकृत की पुलिस शव को पंचायत नामा कर पीएम हाउस जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीण सुरेंद्र व गुड्डू की मानें तो ट्रांसफार्मर से गांव की लाइन बिना फ्यूज की जोड़ने से आये दिन तेज लाइन आने से केविल फाल्ट रहता है, लाइन मैन के लापरवाही से बड़ी घटना हो सकती है।लोहरा पॉवर हाउस से गौरही फिटर की सप्लाई होती है। मृतक अपने दो बड़ी लड़कियों की शादी कर दिया है।एक लड़का संजय (15)वर्ष, लड़की बबीता( 13)वर्ष की अभी शादी नहीं कर पाया था।घटना की जैसे जैसे जानकारी ग्रामीणों को प्राप्त होती गई लोगों का हुजूम उमड़ता गया।घटना स्थल पर मुख्य रूप से जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजित कुमार, ग्रामप्रधान संघ अध्यक्ष करमा मुन्ना मौर्य, सुरेंद्र कुमार, गुड्डू,संतोष, कमला, प्रधान अजय यादव सहित अनेक ग्रामीण नम आंखों से श्रंद्धाजलि देने पहुंचे थे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir