Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

केंद्रीयऔद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा हर घर तिरंगा रैली का आयोजन 

केंद्रीयऔद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा हर घर तिरंगा रैली का आयोजन

सोनभद्र(विनोद मिश्र)

देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर बल मुख्यालय के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत सीआईएसफ रिहन्द द्वारा महुआबाडी से सिरसोती कम्पोजिट विद्यालय तक हर घर तिरंगा रैली का आयोजन बुधवार को किया गया।

विद्यालय में उपस्थित बच्चों को तिरंगा झंडा वितरण कर तिरंगा के बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम में इकाई के अधिकारियों संग जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गौरतलब हो कि 15 अगस्त को देश आजादी का 75 वां वर्षगांठ मनाने जा रहा हैं इसी को लेकर रैली प्रभात फेरी के माध्यम से रिहन्द वासियों एवं आस-पास के गाँव और विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालयों में 800 तिरंगा झंडा बच्चों को बांटने का लक्ष्य रखा गया है।

सीआईएसएफ जवानों द्वारा एनटीपीसी टाउनशिप एंव आस-पास के बस्ती में रैली निकालकर उनके बीच तिरंगा झंडा वितरण कर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया। रैली के दौरान सीआईएसफ जवानों द्वारा भारत माता की जय ,वंदे मातरम ,जय हिंद ,मेरा देश का शान हर घर तिरंगा अभियान, भारत का शान तिरंगा हर घर का पहचान तिरंगा के नारे लगाए। कार्यक्रम सहायक समादेष्टा इकाई प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर निरीक्षक एम०पी० यादव, एस०के०सिंह, मुकेश चौधरी, अवधेश कुमार तथा इकाई के अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir