Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

प्रधानाचार्य ने शिक्षको,छात्रों को बांटा तिरंगा झंडा

प्रधानाचार्य ने शिक्षको,छात्रों को बांटा तिरंगा झंडा

हंस वाहिनी इंटर कालेज के छात्र छात्राओं को हर घर तिंरगा फहराने हेतु किया गया प्रेरित

कर्मा,सोनभद्र (सेराज अहमद )

कर्मा ब्लाक अन्तर्गत स्थित हंस वाहिनी इंटर कालेज कसया के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित छात्र छात्राओं को तिरंगा झंडा वितरित कर उत्साहित किया गया।

आजादी के 75 वर्ष पुरे होने पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम अलग अलग तरिको से मनाया जा रहा है। बुधवार को कसया स्थित हंस वाहिनी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में शिक्षकों एवम छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर जन जागरुकता कार्यक्रम प्रारंभ किया।प्रधानाचार्य श्री मिश्र ने सभी शिक्षकों, छात्र छात्राओं को तिरंगा झंडा वितरित कर हर घर तिंरगा फहराने हेतु अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक शिक्षक एवम छात्र छात्राएं अपने आस पास के कम से कम पांच लोगों को अपने साथ तिरंगा फहराने हेतु अपील करें। श्री मिश्र ने अपील करते हुए कहा कि 11से 15 अगस्त तक सभी लोग अपने अपने घरों, विद्यालयों में तिंरगा झंडा फहराए, एवम देश भक्ति,राष्ट्रगीत,नारा, भारत माता की जय, झण्डा गीत के साथ जय घोष करें। प्रबन्धक राजेश कुमार मिश्र ने सभी को अपने घरो पर 11 से 15 अगस्त तक तिरंगा लगाकर आजादी के अमृत महोत्सव मे भाग लेने की अपील किया।गाव गाव मे लोग जागरूक हो इस उद्देश्य से रैली निकालकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।रैली मे विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, अरुण पति त्रिपाठी, चंद्र कांत मिश्र, संतोष कुमार, मनोज कुमार, कमलेश, ऋषिकेश लाल, सतीश यादव,सुमन, शैलमती,प्रियंका,प्रेमनाथ आदि शामिल रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir